कटलेट (सोया बिन और काले चने के)
कटलेट (सोया बिन और काले चने के)
तो आइए, फिर देर किस बात की, शुरु करते हैं।
जी हां मैं इनको शाकाहारी कावाब कहती हूं।
१००ग्राम सोया बिन
१००ग्राम काले चने
दो हरी मिर्च, एक इंच अदरक, दो प्याज, मैदा दो चम्मच। हरा धनिया, तलने के लिए तेल।
विधि**पहले चने रात को भीगा दे, नहीं तो 5धंटे।
सोयाबीन बनाने से आधा घंटे पहले।
छोले भीग जानें पर उबाल लें, दो तीन सिटी तक। ढंडे होने पर मिक्सी में पीस लें। अलग से सोयाबीन धो कर उसे अलग से पीस लें।
फिर बारीक प्याज काटे, अदरक, धनिया काट कर मिला लें। इसमें नमक, हरी मिर्च, थोड़ा चाट मसाला, नमक मिला लें। अब कड़ाई में तेल गर्म करें।
बने हुए पेस्ट में बाइंडिंग के लिए दो चम्मच मैदा मिला लें।
अब अपने मन पसन्द का आकार देकर तले। ज्यादा तेल गर्म में नही, कच्चे रह जायेगे। ब्राउन होने तक उन्हें तलेन और टिशू पेपर पर निकालते जाएं।
प्याज के लच्छे से सजाएं, साथ में हरी चटनी।
चटनी की विधि**100ग्राम हरा धनिया, चार हरी मिर्च, 5लहसुन की कली, जीरा, नमक, अमचूर, एक टमाटर, सबको बारीक पीस लें। नींबू भी निचोड़ लें। और स्वाद आता है।
तो आइए, गर्म गर्म है, इन्तजार किस बात का।
खाकर बता दें कि कैसा स्वाद है।
ये रेस्पी मेरी मां की है। आप से सांझा की है
धन्यवाद
गीता ठाकुर दिल्ली से
Mohammed urooj khan
13-Sep-2023 07:29 PM
👌👌👌👌
Reply